,

Satpura Tiger Reserve में अजूबा: एक टेरेटरी में पहली बार एक साथ दिखे 5 Tigers

- Advertisement -
Ad imageAd image
Former Excise Minister Kawasi Lakhma arrested

जंगल सफारी के रास्ते पर काफी देर बैठे रहे टाइगर्स

नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखाई दिए एक साथ पांच टाइगर। मड़ई क्षेत्र में पांचों टाइगर ने जंगल सफारी का रास्ता रोक लिया। यहां सफारी करने गए पर्यटक यह नजारा देख पहले तो डर गए, फिर उन्होंने इस रोमांचित करने वाले नजारे का खूब आनंद लिया। इस दौरान लंबे समय तक बाघिन और उसके शावक रास्ते पर ही बैठे रहे। उन्हें देख जिप्सी के ड्राइवर ने जिप्सी बंद कर लगभग 15 मिनट तक उसी स्थान पर खड़े रहे। बाघिन और शावक के रास्ते से हटाने के बाद जिप्सी पर्यटकों को लेकर आगे सफारी के लिए बढ़ी।

सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया कि पर्यटकों को बाघिन फायर लाइन शावकों के साथ दिखी। तीन शावक करीब डेढ़ साल के हैं। पांचवें नंबर की बाघिन की उम्र तीन साल है। जो फायर लाइन बाघिन से तीन साल पहले जन्मी है। जो अब वयस्क हो चुकी है। पहली बार फायर लाइन बाघिन अपने तीन शावक और एक वयस्क बाघिन के साथ दिखी। एसटीआर में एक साथ पांच टाइगर का नजारा टूरिस्ट को दिखा। जिसमें बाघिन फायर लाइन है। उसी के सभी शावक थे। इसे देखने के लिए दोनों तरफ जंगल सफारी करने वाले सफारी वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान सैलानियों ने फोटो और वीडियो बनाए। अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। एक साथ पहली बार दिखाई दिए पांच टाइगर की जानकारी एसटीआर ने अपने रिकॉर्ड में भी दर्ज की है। बता दें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों जंगल सफारी करने पहुंच रहे टूरिस्टों को बाघ, तेंदुआ, भालू समेत अन्य वन्यप्राणियों का दीदार हो रहा है।

बाघ, बाघिन और उनके शावक अलग अलग अंदाज में देखने को मिल रहे। जो पर्यटकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कभी भालू फैमिली से डरकर टाइगर दुम दबाकर भगा रहे हैं, कभी टाइगर बायसन, सांभर का शिकार तो कभी बाघिन शावकों के साथ अठखेलियां करते दिख रही। अब मढ़ई में पहली बार पांच टाइगर ने टूरिस्ट का दिल जीत किया।

ये भी पढ़िए: मढ़ाई में जब भालू ने जंगल के राजा को खदेड़ा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की