,

जब भालू ने जंगल के राजा को खदेड़ा

In Madhai of Satpura Tiger Reserve, the bear chased away the king of the jungle, Tiger.

मढ़ई: भालू द्वारा टाइगर को खदेड़ने का नजारा शनिवार सुबह मॉर्निंग जंगल सफारी के दौरान का है। रोमांचित करने वाले इस नजारे को नेचुरलिस्ट रामसिंह ने अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 8सेकंड के वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि आगे आगे टाइगर दौड़ रहा है और भालू भी उसके पीछे भाग रहा है।


बता दें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मढ़ई और चूरना पहुंच रहे है। जहां टूरिस्ट को सिंगल टाइगर, टाइगर फैमिली समेत अन्य वन्यप्राणियों के दीदार हो रहे है। सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया शनिवार सुबह टूरिस्ट जंगल सफारी के लिए निकले थे। इस दौरान जिप्सी के सामने एक टाइगर भागते हुए दिखा। जिसके भालू पीछा कर रहा था।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…