,

फिर विवादों में घिरे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन, जानिए किस मामले में हुआ केस दर्ज

Shakib Al Hasan

बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से काफी बवाल देखने को मिला है। इसका असर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर भी देखने को मिला। बीसीबी के पुराने डायरेक्टर को इस्तीफा देना पड़ा और फारुक अहमद को नया बीसीबी अध्यक्ष बनाया गया। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां की लोकल चैनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दौरे पर गए बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामला एक कपड़ा श्रमिक की हत्या से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मृतक रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस थाने में क्रिकेटर शाकिब ने मामला दर्ज कराया। शाकिब इस मामले में 28वें आरोपी हैं। अन्य आरोपियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ओबैदुल कादर और 154 अन्य शामिल हैं। करीब 400-500 अज्ञात लोग भी आरोपी हैं। केस स्टेटमेंट के अनुसार, पांच अगस्त को रुबेल ने अडाबोर में रिंग रोड पर एक विरोध मार्च में भाग लिया। रैली के दौरान, किसी ने कथित तौर पर एक योजनाबद्ध आपराधिक साजिश के तहत भीड़ में गोलियां चलाईं, जिसके परिणामस्वरूप रुबेल को छाती और पेट में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सात अगस्त को उनकी मौत हो गई।

शाकिब का क्रिकेट करियर

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 68 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 38.84 की औसत से 4505 रन, वनडे में 37.11 की औसत से 7570 रन और टी20 में 121.25 के स्ट्राइक रेट से 2551 रन हैं। टेस्ट में शाकिब ने पांच शतक और 31 अर्धशतक, वनडे में नौ शतक और 56 अर्धशतक और टी20 में 13 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह टेस्ट में 238 विकेट, वनडे में 317 विकेट और टी20 में 149 विकेट ले चुके हैं।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…