,

Food Poisoning Case: तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

Food Poisoning Case

Food Poisoning Case: फूड पॉइजनिंग की आशंका, तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी

Food Poisoning Case: जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार हो गए, जिनमें से एक बच्चे की इलाज से पहले ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे छुट्टियां मनाने अपने मामा घर आए हुए थे।

परिजनों के मुताबिक रविवार शाम बच्चों ने तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद ही बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

Food Poisoning Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय अखिलेश धीवर की हालत देर रात ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं 13 वर्षीय भूपेंद्र धीवर समेत तीन अन्य बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई है।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इकबाल हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि फल और खाद्य सामग्री को अच्छी तरह साफ कर ताजा भोजन का ही सेवन करें।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…