Fatehshah Market Raipur : रायपुर, राजधानी के फतेहशाह मार्केट में एक बदमाश द्वारा व्यापारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वसीम खान उर्फ मम्मा ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर दुकानदारों के साथ गाली-गलौच तथा मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और दुकानदारों को धमकाते नजर आ रहा है।

Fatehshah Market Raipur : पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में अलग-अलग थानों से जेल जा चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र में उसकी गतिविधियां जारी थीं, जिससे व्यापारियों और रहवासियों में डर का माहौल बना हुआ था।
Fatehshah Market Raipur : व्यापारियों का थाने पर प्रदर्शन
घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने देर रात कोतवाली थाना पहुंचकर घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि शुरुआत में मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Fatehshah Market Raipur : पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
मामले में सेंट्रल एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाश वसीम खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि घटना के बाद इलाके में अब भी दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ये भी जानिए : koria news 19 Feb: कोरिया में भीषण सड़क हादसा: पटना थाना क्षेत्र में दो वैन की आमने-सामने टक्कर, कई घायल





