,

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद के कबूलपुर में महिला की हत्या का खुलासा, लिव-इन रिश्ते से जुड़ा मामला

Faridabad Murder Case

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में गुमशुदगी से हत्या तक-नाले के पास मिला शव

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। शिकायतकर्ता विवेक ने पुलिस को बताया कि उनकी मां अनीता 15 अप्रैल को बिजली बिल जमा करने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार द्वारा तलाश के दौरान 17 अप्रैल को कबूलपुर मोहल्ले के पास गंदे नाले के किनारे उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

Faridabad Murder Case: लिव-इन विवाद बना हत्या की वजह, बेटे को छुपाने में पिता भी शामिल

Faridabad Murder Case: जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रहमजीत (22) और उसके पिता जगविंद्र (49) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ब्रहमजीत और अनीता के बीच पिछले डेढ़ साल से संबंध थे। जनवरी 2025 में शादी होने के बाद ब्रहमजीत ने दूरी बना ली, जिससे नाराज अनीता उसे मिलने के लिए दबाव डाल रही थीं। इसी के चलते आरोपी ने 15 अप्रैल को अनीता को बहाने से अपने साथ ले जाकर सुनसान इलाके में हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया। घटना के बाद पिता ने आरोपी को फरार होने में मदद की और पलवल तक पहुंचाया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

read also: Pangolin Smuggling : रायपुर में ज़िंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ की तस्करी का खुलासा

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के