Pangolin Smuggling : वन विभाग की टीम ने चंगोराभाठा में की घेराबंदी, पैंगोलिन का सफल रेस्क्यू
Pangolin Smuggling : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की टीम ने ज़िंदा पैंगोलिन के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस दुर्लभ वन्यजीव को करीब 50 करोड़ रुपये में बेचने की योजना के तहत राजधानी लेकर पहुंचे थे।मामला सिटी चंगोराभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मौके से पैंगोलिन का सफल रेस्क्यू किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Pangolin Smuggling : मुख्य आरोपी फरार, पखांजूर से तस्करी कर लाए थे दुर्लभ वन्यजीव
Pangolin Smuggling : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी बालाघाट का निवासी है, जिसके पास से पैंगोलिन बरामद हुआ, जबकि दूसरा आरोपी पखांजूर का रहने वाला बताया जा रहा है।
Pangolin Smuggling : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर पखांजूर से पैंगोलिन को लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में थे। फिलहाल वन विभाग मुख्य आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है, जो इस तस्करी गिरोह का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैंगोलिन एक संरक्षित और दुर्लभ प्रजाति है, जिसकी तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर की जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है और तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है।
read more : Sachin Tendulkar Visit : दंतेवाड़ा पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आदिवासी बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

