,

मनरेगा में भ्रष्टाचार का खुला खेल: शासकीय कर्मचारियों के नाम पर फर्जी मजदूरी

Open corruption in MNREGA: Fake wages in the name of government employees

BY- ISA AHMAD

लाखों की लूट!

बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत चिनीयां में मनरेगा योजना के तहत भ्रष्टाचार की बड़ी परतें उजागर हो रही हैं। यहां शासकीय कर्मचारियों के नाम पर फर्जी मजदूरी दर्ज कर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। जैसे ही इस घोटाले की भनक ग्रामीणों को लगी, पंचायत में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट में पदस्थ गुरदयाल सिंह के नाम पर मनरेगा के मास्टर रोल में सैकड़ों दिनों की हाजिरी भरी गई, जबकि वे अपनी सरकारी ड्यूटी में व्यस्त थे। इसी तरह वन विभाग के चौकीदार धर्मेन्द्र यादव को भी बिना एक दिन काम किए मनरेगा मजदूर बना दिया गया।

लामीपारा में बन रहे मिट्टी बांध कार्य को लेकर ग्रामीणों ने दावा किया कि इसमें 80% हाजिरी फर्जी है। इस घोटाले में रोजगार सहायक सुदामा यादव, पंचायत सचिव और सरपंच की मिलीभगत बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी की राशि सीधे इन अधिकारियों के खातों में चली गई, जबकि असल मजदूरों को उनका हक नहीं मिला।

यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी इसी पंचायत में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन जांच के नाम पर केवल लीपापोती की गई। अब सवाल उठता है कि आखिरकार जांच अधिकारी किसके दबाव में काम कर रहे हैं?

ग्रामीणों गोरखनाथ, विनोद भादन, राधेश्याम, हल्देव सिंह और विनोद यादव ने जनदर्शन में कलेक्टर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और दस्तावेजों सहित प्रमाण सौंपे। मास्टर रोल की छायाप्रति दिखाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई झूठा आरोप नहीं, बल्कि सच्चाई है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में ही दबा रह जाएगा?

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…