छठ के गीत गाने वाली फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, जानिए कैसा है उनका स्वास्थ्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sharda sinha

बिहार की फेमस लोक गायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं है। बीते दिनों वो अपने पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन के बाद सदमें में चली गई थी, जिसके बाद से वो एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर जा चुकी हैं। उनके बेटे अंशुमन ने खुद अपनी मां के हेल्थ के बारे में जानकारी दी।

बता दें शारदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव जाकर अंशूमन ने बताया कि उनके मां की हालत खराब है। डॉक्टर्स प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही अंशूमन ने लोगों से विनती की कि उनके अच्छी सेहत की प्रार्थना करें, गलत खबर न फैलाएं। बता दें शारदा छठ के गीत गाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होकर बताया कि “ये सच है कि मां वेंटिलेटर पर है। प्रार्थना जारी रखिए, बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी है। मुश्किल है, काफी मुश्किल है, इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। छठी मां कृपा करें, डॉक्टर्स का कहना है कि अचानक केस बिगड़ा है, अभी सब कोशिश कर रहे हैं।

पद्म भूषण से हैं सम्मानित
कला के क्षेत्र में उत्तृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने शारदा सिन्हा को 1991 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वर्ष 2000 में शारदा सिन्हा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में राष्ट्रीय अहिल्याबाई देवी सम्मान और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषाओं के अलावा शारदा सिन्हा ने अन्य कई भाषाओं में भी गीत गाएं हैं। उन्होंने मैंने प्यार किया फिल्म में गाना गाया है। हाल में उन्होंने महारानी 2 वेब सीरीज के लिए भी गाना गाया है।

पीएम मोदी ले रहे हैं हालचाल

AIIMS दिल्ली ने ट्वीट किया, “प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को इलाज के लिए AIIMS नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और इलाज कर रहे डॉक्टरों के सीधे संपर्क में हैं…”

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार

Khabar Hatke: जहां सरकार खुद बेचती है गांजा, दुनिया के लिए मिसाल बना यह छोटा देश

Khabar Hatke: दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज

Women T20 World Cup 2026 में इनामी राशि का बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये

Women T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक

TMC में बड़ा राजनीतिक संकट, 19 बागी सांसदों की सूची आई सामने; अलग गुट को मान्यता देने की मांग तेज

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी

Middle East में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर उठे सवाल

Middle East: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण के आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में पटाखा दुकान

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा