,

Expired Food Seizure Action: अम्बिकापुर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर बड़ी कार्रवाई, दुकान का लाइसेंस निरस्त

https://swadeshlive.com/expired-food-seizure-action-अम्बिकापुर-में-एक्सप/

Expired Food Seizure Action: बस स्टैंड क्षेत्र की दुकान पर छापेमारी में बड़ा खुलासा

Expired Food Seizure Action : अम्बिकापुर के बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स दुकान पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान मिले, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रदेश में 27 अप्रैल से 11 मई तक चल रहे सघन जांच अभियान के तहत यह निरीक्षण किया गया।

Expired Food Seizure Action

Expired Food Seizure Action: लाइसेंस निरस्त और जुर्माना, सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

जांच के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया और संचालक पर 25 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने साफ किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने कहा कि एक्सपायरी और अनियमित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान जनता की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है।

Read also : Hamirpur: रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…