,

Hamirpur: रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Hamirpur

Report: Amit mishra

Hamirpur उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के एक पेशकार को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है। बांदा से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Hamirpur नक्शा सुधार के बदले मांगी थी मोटी रकम

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चकबंदी कार्यालय का है। जानकारी के अनुसार, एक रिटायर्ड आर्मी हवलदार धर्मवीर सिंह के खेत के नक्शे में गड़बड़ी थी, जिसे सुधारने के लिए वे लंबे समय से विभाग के चक्कर काट रहे थे। चकबंदी पेशकार अल्ताफ ने इस काम के बदले हवलदार से पहले 1.5 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी। काफी मान-मनौव्वल के बाद सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ।

Hamirpur बांदा की टीम ने कलेक्ट्रेट में मारा छापा

परेशान होकर पीड़ित धर्मवीर सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम बांदा से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, गुरुवार को बांदा से 20 सदस्यीय टीम हमीरपुर पहुंची। जैसे ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में पेशकार अल्ताफ ने किसान से रिश्वत के 25 हजार रुपये पकड़े, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तत्काल उसके हाथ धुलवाए, तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।

Hamirpur कोतवाली में कानूनी कार्रवाई शुरू

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम आरोपी पेशकार को लेकर सीधे सदर कोतवाली पहुंची। धर्मवीर सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस और एंटी करप्शन विभाग भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गए हैं। कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण परिसर में हुई इस छापेमारी से अन्य सरकारी विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Read this: Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…