,

दिल्ली ब्लास्ट: पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा घायलों को जल्द मिले उपचार, गृहमंत्री शाह बोले, सभी संभावनाओं की जांच होगी

दिल्ली ब्लास्ट: पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा घायलों को जल्द मिले उपचार, गृहमंत्री शाह बोले, सभी संभावनाओं की जांच होगी

by: vijay nandan

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों को जल्द से जल्द उपचार मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लिखा — “दिल्ली में हुए धमाके में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ करें। प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता दी जा रही है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।”

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। घटना सबHASH मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई, जहां एक चलती हुंडई i20 कार में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ राहगीर घायल हुए हैं। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। शाह ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की भी आशंका है।

आपको बता दें कि “आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लाल किले के पास सब मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। विस्फोट से आसपास की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोग घायल हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कुछ लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं।”

उन्होंने बताया कि NSG, NIA और FSL की टीमें अब घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं। आसपास के सभी CCTV फुटेज को खंगालने के आदेश दिए गए हैं।

शाह ने दिल्ली पुलिस से की बात

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त (CP) और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी से बात की है। दोनों अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। शाह ने कहा कि “हम हर संभावना की जांच कर रहे हैं। किसी भी एंगल को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। जांच पूरी पारदर्शिता से होगी और जल्द परिणाम जनता के सामने लाए जाएंगे।”

गृह मंत्री जाएंगे घटनास्थल और अस्पताल

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह जल्द ही धमाका स्थल का दौरा करेंगे और घायल लोगों से मिलने अस्पताल जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों को लगातार अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं। धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इलाके को घेरकर फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आसपास की यातायात व्यवस्था भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे गृहमंत्री शाह

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…