Report By: Ravi Kumar Singh, Edit By: Priyanshi Soni
Etawah: इटावा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे की गाड़ी को पल्सर सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। कालीवाहन मंदिर के पास बदमाशों ने कार रुकवाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
घटना के समय गाड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे शिवम धाकरे और उनका एक मित्र सवार थे, जो सौभाग्य से सुरक्षित बच गए। फायरिंग की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सियासी गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।
मकान विवाद से जोड़कर देख रहे परिजन
परिजनों का आरोप है कि मकान विवाद के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और इसी रंजिश में हमला किया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।





