Etawah: पानी भरी खाई से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Ravi Kumar Singh, Edit By: Priyanshi Soni

Etawah: इटावा के भरथना क्षेत्र में भोली चौराहे के पास पानी से भरी खाई में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Etawah: मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान रमायन निवासी 28 वर्षीय रजनेश पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रजनेश घर में होने वाली शादी के लिए बिजली का सामान खरीदने गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सुबह स्थानीय लोगों ने पानी भरी खाई में रजनेश का शव पड़ा देखा। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी