दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एनकाउंटर: कुख्यात गैंग का शूटर रोमिल वोहरा ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह दिल्ली-हरियाणा सीमा पर एक मुठभेड़ में खतरनाक गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया। रोमिल काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हरियाणा पुलिस ने ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एनकाउंटर की पूरी घटना

सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी रोमिल वोहरा, निवासी यमुनानगर, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास देखा गया है। पुलिस ने डेरा मंडी इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चलाया
सुबह मुखबिर ने रोमिल की पहचान करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें रोमिल की मौत हो गई।


घायल पुलिसकर्मी

मुठभेड़ के दौरान एसआई प्रवीण और एसआई रोहन गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड

मृतक अपराधी रोमिल वोहरा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में उसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शराब कारोबारी शांतनु की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। शांतनु का कारोबार हरियाणा के 12 जिलों में फैला हुआ था। इसके अलावा रोमिल यमुनानगर में तिहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा है।


गैंग कनेक्शन और क्राइम हिस्ट्री

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। गिरोह पर हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार और तस्करी जैसे मामलों का लंबा इतिहास है। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था और काफी समय से पुलिस की रडार पर था।


जांच जारी

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और गोलियां बरामद की हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य गैंग सदस्यों की तलाश में भी जुटी है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल