केरल कांग्रेस के पोस्ट से बिहार में सियासी भूचाल
by: vijay nandan
कांग्रेस की केरल इकाई के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीति पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार का एक साथ उल्लेख किया गया, जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक करार दिया।
दरअसल, कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा था, “बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं” और अब इन्हें ‘पाप’ नहीं माना जा सकता, क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर जीएसटी घटा दिया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, मगर राजनीतिक हंगामा जारी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री व बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने इसे “पूरा बिहार का अपमान” बताया। उनका कहना है कि कांग्रेस की “असली सोच” बार-बार सामने आ रही है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केरल कांग्रेस के डिलिटी विवादित ट्वीट का स्क्रीन शाट शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साथा है।
पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान — यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। pic.twitter.com/VvliP16tTJ
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 5, 2025
क्या है मामला?
कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक ग्राफिक पोस्ट किया था, जिसमें जीएसटी कटौती पर केंद्र को घेरते हुए बीड़ी और बिहार को साथ जोड़ा गया। बीजेपी का आरोप है कि इससे राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की गई।
ऐ मोदी जी,
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 5, 2025
विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में?
ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा! #LaluYadav #RJD #Bihar pic.twitter.com/ulpz4bifyw
लालू यादव का पलटवार
इधर, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मोदी जी, बिहार से वोट चाहिए और फैक्ट्री देंगे गुजरात में? ये गुजराती फ़ॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा।” आरजेडी ने एक होर्डिंग लगाकर पीएम मोदी पर ये कटाक्ष किया है।