भिलाई के सूर्य मॉल स्पा सेंटर में दुर्ग पुलिस की छापेमारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg police raided the Surya Mall Spa Center in Bhilai

एक दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में

भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मॉल के एक स्पा सेंटर में शनिवार देर शाम दुर्ग पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है और कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

लंबे समय से मिल रही थीं अवैध गतिविधियों की शिकायतें

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पा सेंटर में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर दुर्ग पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ सूर्य मॉल स्थित स्पा सेंटर पर दबिश दी और वहां मौजूद संदिग्धों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

ASP पद्मश्री तंवर ने दी जानकारी

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया:

“हमें इस स्पा सेंटर के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हमारी टीम ने जांच के बाद छापेमारी की है। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।”

पूछताछ के बाद होगा बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। संभावना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में बड़ी जानकारी का खुलासा हो सकता है।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार