पीएम मोदी के यूक्रेन पहुंचने से पहले रूस पर ड्रोन हमला, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर हैं।। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच खूनी संघर्ष जारी है। दोनों देशों के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन ने अब तक रूस के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। एक बार फिर यहां से बड़ी खबर आई है। ऐसी खबरें हैं कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने बुधवार को मॉस्को के ऊपर कई ड्रोन दागे लेकिन रूसी सेना ने उन्हें मार गिराया। यूक्रेन ड्रोन हमले को लेकर रूसी सेना ने कहा कि सेना ने यूक्रेन के 11 ड्रोन को मार गिराया है। अधिकारियों ने कहा कि यह फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से राजधानी पर सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था।

यूक्रेन का रूस पर जोरदार हमला

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि पोडॉल्स्क शहर के ऊपर कुछ ड्रोन को मार गिराया गया। मॉस्को क्षेत्र का यह शहर क्रेमलिन से लगभग 38 किलोमीटर दक्षिण में है। सोबयानिन ने बुधवार तड़के टेलीग्राम पर कहा कि ड्रोन का उपयोग करके मॉस्को पर हमला करने का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। सोबयानिन ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन हमलों में किसी के घायल या नुकसान होने की खबर नहीं है।

तुला क्षेत्र में 2 ड्रोन को किया गया नष्ट

वहीं यूक्रेन के ड्रोन हमले को लेकर रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने बताया कि तुला क्षेत्र में 2 ड्रोन को मार गिरा गया है जो उत्तर मॉस्को क्षेत्र की सीमा पर है। रूस के दक्षिण-पश्चिम में रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर वसीली गोलुबेव ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन की मिसाइल को भी नष्ट कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूक्रेन की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने रात में रोस्तोव क्षेत्र में एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम पर हमला किया।

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

रिपोर्ट- विष्णु गौतम Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त

International Wedding: शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

International Wedding: शिकोहाबाद में एक अनोखी और ऐतिहासिक शादी ने पूरे जिले

Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग

Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

Police Firing Practice: कटिहार जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता को और