,

Dowry harassment: कुरुक्षेत्र में विवाहित युवती की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Dowry harassment

Report by: Gurdeep Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Dowry harassment: कुरुक्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने की सूचना दी गई, लेकिन मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Dowry harassment: दहेज और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर युवती को प्रताड़ित करता रहा। परिवार का कहना है कि युवती के साथ मारपीट की जाती थी और उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पति द्वारा युवती का शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया जाता था।

Dowry harassment: भाई का बयान आत्महत्या नहीं, हत्या की गई

Dowry harassment

मृतका के भाई मोहित ने बताया कि उनकी बहन सिमरन की शादी मार्च 2025 में कुरुक्षेत्र के सारसा गांव निवासी नितिन से हुई थी, जो भारतीय सेना में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने पर जब परिवार ससुराल पहुंचा तो युवती का शव बेड पर पड़ा था और गले पर निशान थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद युवती को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने के बजाय गांव के एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Dowry harassment: पहले भी हो चुकी थी पंचायत

मृतका के नाना सीताराम ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी। युवती कुछ समय मायके में भी रही थी, लेकिन हाल ही में ससुराल पक्ष उसे वापस ले गया और अब उसकी मौत हो गई। परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dowry harassment: पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला

सदर पिहोवा थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर पति, सास, जेठ और जेठानी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: HR News 22-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में