,

HR News 22-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 22-01-2026

HR News 22-01-2026:

HR News 22-01-2026: हरियाणा में आज बारिश और ओलों का अलर्ट


हरियाणा के 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

HR News 22-01-2026

हिसार के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हिसार के पर्वतारोही ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन 24 घंटे बिताकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के पीछे 8 साल की कड़ी मेहनत बताई जा रही है।

HR News 22-01-2026: फतेहाबाद में चेयरपर्सन की कुर्सी पर फैसला आज


फतेहाबाद की भट्टू पंचायत समिति में चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज बैठक होगी। समिति के 21 में से 17 सदस्य प्रस्ताव के समर्थन में बताए जा रहे हैं।

हरियाणा में तीन नगर निगम मेयर सीट पर ड्रॉ आज
प्रदेश में तीन नगर निगम मेयर पद के लिए आज ड्रॉ निकाला जाएगा। एक सीट बीसी-बी वर्ग को मिलेगी, जबकि दो सीटें अनारक्षित रहेंगी। दो बार प्रक्रिया टलने के बाद अब 6 स्थानों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

झज्जर में देसी अंदाज में होगी रेसलर दीपक की शादी
झज्जर में पहलवान दीपक की शादी पूरी तरह देसी परंपराओं से होगी। शादी से 7 दिन पहले बान शुरू होंगे और मेहमानों को देसी घी का चूरमा परोसा जाएगा। उनकी मंगेतर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

सोनीपत में मर्डर केस के आरोपी ने की आत्महत्या
सोनीपत में हत्या के मामले का आरोपी, जो दो महीने पहले जमानत पर बाहर आया था, ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में था और एक दिन पहले ही उसे नौकरी मिली थी।

सिरसा में ASI पर युवक से मारपीट का आरोप
हरियाणा के सिरसा जिले में युवकों के झगड़े का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी पर युवक के सिर में जैक मारने और धमकाने का आरोप है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

HR News 22-01-2026: हांसी में हाईटेंशन लाइन का विरोध

किसानों ने मुआवजा न मिलने पर हाईटेंशन लाइन का काम रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि अब तक उन्हें तय मुआवजा नहीं मिला, अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

HR News 22-01-2026

हरियाणा ट्रांसफर पॉलिसी पर हाईकोर्ट का नोटिस
दिव्यांग कर्मचारियों को अलग-अलग नंबर देने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। सरकार ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र का मामला बताया है।

फरीदाबाद में 6 हत्याओं के दोषी साइको किलर को उम्रकैद
फरीदाबाद की अदालत ने 6 हत्याएं करने वाले साइको किलर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी जान-पहचान कर लड़कियों से छेड़छाड़ करता था और विरोध पर उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक देता था।

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में