धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dispute over last rites after conversion, villagers protest

स्लग: धर्मान्तरित महिला के अंतिम संस्कार का विरोध, ग्रामीणों में आक्रोश

भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुडाल में एक धर्मांतरण कर चुकी आदिवासी महिला के ईसाई रीति से किए गए अंतिम संस्कार को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने इसे आदिवासी परंपरा के विरुद्ध बताया और अंतिम संस्कार पर विरोध जताते हुए भानुप्रतापपुर SDM व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

गुपचुप तरीके से किया गया था दफन, ग्रामीणों को नहीं दी गई जानकारी

जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुखबती ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। निधन के बाद परिजनों ने ईसाई परंपरा के अनुसार गुपचुप तरीके से शव को दफना दिया, जिसकी सूचना गांव के लोगों को नहीं दी गई।

इस बात से नाराज़ होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे और शव को बाहर निकालने की मांग की।

आदिवासी परंपराओं की अनदेखी पर नाराज़गी

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम ने कहा:

“इस क्षेत्र में आदिवासी परंपराओं के अनुसार ही सामाजिक कार्यक्रम होते हैं। धर्मांतरण कर चुकी महिला का गुपचुप अंतिम संस्कार करना गलत है। इससे समाज में आक्रोश है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं ताकि भविष्य में समाज में तनाव की स्थिति न बने।

ग्रामीणों के दबाव में परिजनों ने शव निकाला, दूसरी जगह किया दफन

गांव में बढ़ते तनाव और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मृतका के परिजनों ने रात में ही शव को क़ब्र से निकाल कर दूसरी जगह दफना दिया

हालांकि, परिजनों की मानसिक स्थिति को देखते हुए और सुरक्षा कारणों से स्वदेश न्यूज़ स्थान का खुलासा नहीं कर रहा है।

बस्तर संभाग में बढ़ रहे हैं धर्मांतरण से जुड़े विवाद

बता दें कि बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आदिवासी समाज और धर्मांतरण करने वालों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है।
इस तरह के प्रकरण सामाजिक समरसता और परंपराओं को प्रभावित कर रहे हैं।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने