,

खैरागढ़ में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत

Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign started in Khairagarh

रिपोर्टर: संजय सिंह सेंगर

16 आदिवासी ग्रामों में लगेंगे विकास शिविर

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी ग्रामों में व्यापक विकास की दिशा में एक और ठोस पहल करते हुए खैरागढ़ जिले में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

कलेक्टर इन्द्रजीत चंद्रवाल ने दी जानकारी

आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर श्री इन्द्रजीत चंद्रवाल ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा की योजनाओं से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि जिले के खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक के 16 चयनित आदिवासी ग्रामों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

विकास शिविरों में निम्नलिखित सेवाएं और योजनाएं आदिवासियों को सीधे उनके गांव में ही उपलब्ध कराई जाएंगी:

  • आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने की सुविधा
  • जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र का वितरण
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड
  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
  • सड़क संपर्क, जल आपूर्ति और विद्युतीकरण
  • सौर ऊर्जा आधारित घरेलू कनेक्शन
  • एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण
  • डिजिटल इंडिया से जुड़ी सेवाएं जैसे इंटरनेट सुविधा, डिजिटल भुगतान जानकारी
  • स्वास्थ्य जांच और सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर

अभियान का उद्देश्य

यह अभियान सामाजिक-आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है:

  • आदिवासी समुदाय को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी संरचनाओं को मजबूत करना

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…