,

धमतरी: हाई स्कूल लोहरसी की शिक्षा गुणवत्ता पर उठे सवाल

Dhamtari: Questions raised on the quality of education in High School Loharsi

संवाददाता: वैभव चौधरी

शिक्षिका व प्राचार्य को हटाने की मांग

धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी स्थित हाई स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और पालकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। खासकर गणित विषय की शिक्षिका और विद्यालय के प्राचार्य के रवैये को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि शिक्षिका बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के बजाय उन्हें ट्यूशन पढ़ने की सलाह देती हैं, जिससे सरकारी स्कूल की शिक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शाला प्रबंधन विकास समिति और पालकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि उक्त शिक्षिका और प्राचार्य को तत्काल हटाया जाए। पालकों का कहना है कि गणित शिक्षिका का शिक्षण स्तर बेहद खराब है। वह कक्षा में पढ़ाने के दौरान गाइड पर निर्भर रहती हैं और विषयवस्तु को बच्चों को ठीक से नहीं समझा पातीं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पालकों ने बताया कि कई बार इस संबंध में विद्यालय प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते छात्रों को मजबूरी में स्कूल छोड़कर अन्य विद्यालयों में दाखिला लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि यदि समय रहते शिक्षक और प्राचार्य को नहीं बदला गया, तो स्कूल की साख और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।

शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा के गिरते स्तर की जिम्मेदारी सीधे तौर पर शिक्षक और प्रशासनिक लापरवाही की है।

इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं और ग्रामीणों की मांग को कितना महत्व दिया जाता है।

ऑरेंज अलर्ट क्या है? जानें खतरे का मतलब और बचाव के उपाय

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…