,

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

Dewas

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर

Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र योगी का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब उनकी बेटियों ने रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और उन्हें मुखाग्नि दी।

Dewas ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ दुखद निधन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र योगी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर अचानक बढ़ने के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से बागली क्षेत्र के पत्रकारिता जगत और स्थानीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

Dewas मुक्तिधाम में दिखा भावुक दृश्य, बेटियों ने निभाया फर्ज

राजेंद्र योगी का कोई पुत्र नहीं था, ऐसे में उनकी दोनों बेटियों ने आगे बढ़कर बेटे का दायित्व निभाया। बागली के मुक्तिधाम में जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, तो नम आंखों और कांपते हाथों के साथ दोनों बेटियों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं।

Dewas क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रही पत्रकारिता

स्वर्गीय राजेंद्र योगी बागली क्षेत्र के एक अनुभवी और सम्मानित पत्रकार थे। उन्होंने लंबे समय तक स्थानीय मुद्दों को प्रखरता से उठाया और जनसेवा में अपनी लेखनी का योगदान दिया। उनके अंतिम सफर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पत्रकार साथी शामिल हुए, जिन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read this: School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…