,

बेमेतरा में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत

"Developed Agriculture Resolution Campaign" started in Bemetara

रिपोर्टर: संजू जैन

कलेक्टर ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

बेमेतरा जिले में किसानों की सहायता और कृषि विकास को लेकर “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की औपचारिक शुरुआत आज से हो गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से चार प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे जिले भर में अभियान की शुरुआत हुई।

यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों तक कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और योजनाओं को पहुँचाना है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल एवं उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि यह अभियान जिले के चारों विकासखंडों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होगा। चार प्रचार रथ विभिन्न इलाकों में जाकर किसानों को कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, और मत्स्य पालन विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस अभियान के तहत चिह्नांकित 78 ग्रामों में विशेष कृषि क्लस्टर बनाए गए हैं, जहाँ कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद करेंगे, उन्हें उन्नत तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान भी प्रदान किया जाएगा।

यह प्रयास बेमेतरा जिले में कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…