दिल्ली की युवती ने लगाए धर्म छिपाकर रिश्ते और शोषण के आरोप, कहा– “राम मंदिर और ऑपरेशन सिंदूर पर होती थी मारपीट”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : दिल्ली की एक युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर रिश्ता बनाने, शारीरिक और मानसिक शोषण, और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि यह मामला लव जिहाद का है और आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर विश्वास में लिया, फिर धीरे-धीरे उसकी ज़िंदगी को जहन्नुम बना दिया।


“राहुल बनकर आया, फैजल निकला”

युवती के मुताबिक, आरोपी ने खुद को “राहुल” बताकर उससे जान-पहचान बढ़ाई, लेकिन असल में उसका नाम फैजल मुगल है। उन्होंने कहा, “मैंने उसे हिंदू समझकर रिश्ते को अपनाया। लेकिन बाद में पता चला कि वह मुस्लिम है और मुझसे अपनी पहचान छिपाकर लगातार झूठ बोल रहा था।”


“निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव, किया लगातार शोषण”

युवती ने बताया कि जब उसने शादी की बात की, तब फैजल ने कहा कि “हमारे धर्म में बिना धर्म परिवर्तन के निकाह नहीं होता।” उसने तीन साल तक युवती का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि फैजल और भी वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर लड़कियों को फंसाता है और उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसाता है।


“राम मंदिर और ऑपरेशन सिंदूर पर होती थी बहस और मारपीट”

युवती ने खुलासा किया कि वेद-पुराण, राम मंदिर और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दों पर फैजल अक्सर आक्रामक हो जाता था। “वो कहता था कि तुम्हारे लोग मुसलमानों को मारते हैं, इसलिए तुम्हें भी भुगतना पड़ेगा।”

एक बार की घटना का ज़िक्र करते हुए उसने कहा, “हमारे बीच बहस इतनी बढ़ी कि उसने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की। उसने कहा कि तुम मूर्तियों की पूजा करती हो, हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं।”


“धमकी दी– अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा”

युवती ने बताया कि जब उसने रिश्ते को खत्म करने और सच्चाई बताने की बात की, तो फैजल ने उसे धमकी दी– “अगर किसी को कुछ बताया, तो तुम बचोगी नहीं।”

घटनाओं से आहत होकर युवती डिप्रेशन में चली गई, नींद की गोलियां खाईं, और एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की।


पुलिस जांच की मांग

युवती ने अब प्रशासन से कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर लव जिहाद और धार्मिक पहचान छिपाकर रिश्ते बनाने की घटनाओं को चर्चा में ला दिया है।

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप