,

देहरादून हादसा: कंटेनर से टकराई तेज़ रफ्तार कार, 6 की मौत

dehradun accident 6 died

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इनोवा कार भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। सामने से आ रहे कंटेनर ने इनोवा कार को ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे कार सवार छह युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार सवार लोगों के शरीर कार के अंदर फंसे हुए थे। कुछ लोगों की मौत हो चुकी थी, कुछ लोग तड़पते नज़र आ रहे थे। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

तेज़ रफ्तार औऱ पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा

पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि, तेज़ रफ्तार कंटेनर गैस पाइप लगाने के कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के वक्त कंटेनर होरिज़ोंटल ड्रिलिंग मशीन लेकर चकराता रोड से किशननगर की तरफ जा रहा था। कंटेनर और इनोवा कार दोनों की रफ्तार तेज़ थी जिस कारण यह पूरा हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर ड्राइवर गाड़ी का चालू छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर की जानकारी निकाली जिससे पता चला कि, कंटेनर का फिटनेस, बीमा समेत परमिट भी खत्म हो चुका है। पुलिस की चैकिंग ना होने के कारण वाहन तेज़ गती से भाग रहे थे। हादसे का बड़ा कारण पुलिस की लापरवाही भी है।

‘रिफ्लेक्टर’ ना होने के कारण नहीं दिखा कंटेनर

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि, कंटेनर पर किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। उसकी कुछ लाइट भी बंद थी, जिस कारण वो कार चालकों को दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने कंटेनर को इस्तेमाल कर रही फर्म को नोटिस जारी किया है, साथ ही फरार ड्राइवर तलाश जारी है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के