Report By: Vijay, Edit By: Priyanshi Soni
Contents
Datia: बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम छता में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस घटना से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Datia: पुलिस और प्रशासन ने तुरंत किया कार्रवाई
सूचना मिलते ही बड़ौनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामाजिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
नई प्रतिमा लगाई जाएगी, ग्रामीणों ने किया सहयोग
जिला प्रशासन के अधिकारी भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। बताया गया कि प्रतिमा पंचायत द्वारा स्थापित की गई थी, इसलिए प्रशासन की निगरानी में तुरंत नई प्रतिमा लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।





