,

Cyber Fraud Arrest: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

Cyber Fraud Arrest

Report: Ratan kumar

Cyber Fraud Arrest जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को केवाईसी अपडेट कराने और एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देते थे। इसी बहाने वे बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम देते थे।

Cyber Fraud Arrest छापेमारी में मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोनबाद और मिहिजाम के बेवा क्षेत्र में छापेमारी कर बिक्रम दाँ, जय कुमार दास और हेमंत दास को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Cyber Fraud Arrest कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं गिरोह के तार

प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क के कई राज्यों तक फैले होने की आशंका जताई गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

Read this: Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…