,

दुर्ग में अपराधियों के हौसले बुलंद: महिला से छेड़छाड़ के बाद पुलिस पर उठे सवाल, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में अपराधियों के हौसले बुलंद: महिला से छेड़छाड़ के बाद पुलिस पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

दुर्ग शहर में बढ़ता अपराध, पुलिस पर उठे सवाल

दुर्ग में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब वे पुलिस के होते हुए भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी है।

फिल्म देखते समय महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला
22 अक्टूबर की रात एक महिला अपने परिवार के साथ सूर्या मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। जब महिला के पति और बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस पर भी हमला, आरोपियों का निकाला गया जुलूस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस पर भी टूट पड़े। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजीत साव सहित चार अन्य शिवपूजन, सुजीत कुमार, जिगर साव और सागर साव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का मॉल के सामने जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था का संदेश दिया।

कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
लगातार हो रही मारपीट, छेड़छाड़ और हत्या जैसी घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सख्त कदमों की उम्मीद कर रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…