,

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला

Crime News: भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। 30 वर्षीय विक्रम सोना की टंगिए जैसे धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बीती रात मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जो सुबह तक बढ़ते-बढ़ते जानलेवा झगड़े में बदल गई। सुबह आरोपी दोबारा विक्रम के घर के पास पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया, जो अचानक हिंसा में बदल गया।

read also: Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Crime News: अस्पताल में मौत, आरोपी फरार-इलाके में तनाव का माहौल

हमले में गंभीर रूप से घायल विक्रम को परिजन तुरंत सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…