पर्सनल शूट के लिए ताजमहल पहुंचीं क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, फैंस की उमड़ी भीड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पर्सनल शूट के लिए ताजमहल पहुंचीं क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, फैंस की उमड़ी भीड़

आगरा में आज ताजमहल परिसर उस समय खास बन गया, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपने पिता और भाई के साथ पर्सनल शूट के लिए यहां पहुंचीं। दीप्ति के पहुंचते ही ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य स्मारक तक लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए और देखते ही देखते सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गोल्फ कार्ट से पहुंचीं दीप्ति, प्रशंसकों ने घेर लिया

दीप्ति शर्मा गोल्फ कार्ट के जरिए ताजमहल के गेट तक पहुंचीं। जैसे ही लोगों को पता चला कि देश की विश्व विजेता खिलाड़ी परिसर में मौजूद हैं, चारों ओर से प्रशंसक उन्हें घेरने लगे। कई पर्यटकों ने कहा कि किसी विश्व विजेता क्रिकेटर को सामने देखना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। दीप्ति ने भी सभी का मुस्कुराकर अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाईं।

ट्रॉफी के साथ हुआ बायोग्राफी शूट, परिवार के साथ बिताया समय

जानकारी के अनुसार दीप्ति शर्मा अपनी पर्सनल बायोग्राफी शूट के लिए एक ट्रॉफी के साथ ताजमहल पहुंची थीं। शूटिंग के दौरान बायोग्राफी की पूरी टीम उनके साथ मौजूद रही। शूट पूरा होने के बाद दीप्ति ने कुछ समय अपने पिता और भाई के साथ ताजमहल परिसर में घूमते हुए बिताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगरा हमेशा से उनके लिए शक्ति और प्रेरणा का केंद्र रहा है और विश्व कप जीतने के बाद ताजमहल आना उनके लिए एक भावनात्मक पल है।

Deepti Sharma World Record : दीप्ति को यूं हीं नहीं मिला प्‍लेयर ऑफ द  टूर्नामेंट, वूमेंस WC के इतिहास में वो कर दिखया, जो 52 साल में न हो सका -  News18 हिंदी

महिला विश्व कप फाइनल में किया था ऐतिहासिक प्रदर्शन

हाल ही में महिला विश्व कप फाइनल में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 58 रन बनाए थे और 5 विकेट भी झटके थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

आगरा में हुआ भव्य स्वागत और रोड शो

विश्व कप जीतने के बाद आगरा लौटने पर शहर में कई स्थानों पर दीप्ति शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने लगभग 10 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया था, जहां क्रिकेट प्रेमियों ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया था।

ताजमहल के पूर्वी गेट पर गूंजा कृष्ण कीर्तन

आज ताजमहल के पूर्वी द्वार पर विदेशी कृष्ण भक्तों के एक समूह ने ढोल-मजीरों के साथ संकीर्तन किया। भक्ति और उत्साह से भरे इस कीर्तन ने परिसर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। अचानक शुरू हुए इस संकीर्तन को देखकर पर्यटक रुक गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह समूह वृंदावन दर्शन के बाद आगरा पहुंचा था और ताजमहल के बाहर संक्षिप्त भजन-कीर्तन कर आगे बढ़ गया।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष