,

Convocation Ceremony Khairagarh: खैरागढ़ में भव्य दीक्षांत समारोह

Convocation Ceremony Khairagarh: Grand convocation ceremony in Khairagarh

संवाददाता: खिलेश वर्मा

Convocation Ceremony Khairagarh: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में आज भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह पिछले चार वर्षों का संयुक्त दीक्षांत कार्यक्रम है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी होंगे, जो बेंगलुरु से ऑनलाइन माध्यम के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे। उनके दीक्षांत भाषण को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Convocation Ceremony Khairagarh: कई विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

दीक्षांत समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, उच्च शिक्षा मंत्री डंगराम जी, सांसद संतोष पांडे जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार सभी अतिथियों का आगमन सुबह 11 बजे प्रस्तावित है।

Convocation Ceremony Khairagarh: स्वर्ण पदक, पीएचडी और डी.लिट उपाधियों का वितरण

इस भव्य समारोह के दौरान

  • लगभग 250 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक,
  • 64 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि,
  • तथा 5 विद्वानों को डी.लिट (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) की उपाधि प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी प्रकार की मानद उपाधि प्रदान नहीं की जाएगी।

read also: Pandharpur Mangalwedha Road Accident: पंढरपुर–मंगळवेढ़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा

परिसर की बावड़ी का होगा नामकरण

दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का नामकरण राजकुमारी शारदा देवी के नाम पर किया जाएगा। इस दौरान नामपट्टिका का विधिवत अनावरण भी किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…