,

Pandharpur Mangalwedha Road Accident: पंढरपुर–मंगळवेढ़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा

Pandharpur Mangalvedha Road Accident: Horrific road accident on Pandharpur-Mangalvedha Road

REPORT- SHAJAHAN ATAAR

Pandharpur Mangalwedha Road Acciden: सोलापुर जिले के पंढरपुर–मंगळवेढ़ा मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस भीषण हादसे में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pandharpur Mangalwedha Road Acciden: दर्शन कर मुंबई लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के ठाणे जिले में एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी तीन दिन की छुट्टी के कारण तुळजापुर और अक्कलकोट दर्शन के लिए आए थे। सभी यात्री डोंबिवली निवासी बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद वे रात करीब 9 बजे के बाद पंढरपुर से मुंबई लौटने वाले थे।

Pandharpur Mangalwedha Road Acciden: 14 वर्षीय किशोरी सहित चार लोगों की मौके पर मौत, पुलिस जांच जारी

मंगळवेढ़ा के पास उनकी क्रूजर गाड़ी की एक कंटेनर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में 14 वर्षीय एक किशोरी सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

READ ALSO: Bhopal: खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ आज, कैलाश खेर के सुरों से सजेगा मंच

ट्रैफिक नियंत्रण और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस का सहयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…