गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर औरंगजेब की तस्वीर को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः वैभव शर्मा-अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्टेशन परिसर में बनाई गई एक पेंटिंग में मुगल शासक औरंगजेब की तस्वीर शामिल की गई। यह चित्र स्टेशन को सजाने और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन कुछ संगठनों ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए विरोध किया।

हिंदू रक्षा दल ने जताई नाराजगी, तस्वीर पर पोती कालिख

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की तस्वीर पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तस्वीर पर कालिख पोत दी और जोरदार नारेबाज़ी की। मौके पर “जय श्रीराम” के नारे भी लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुगल शासक औरंगजेब एक क्रूर शासक था, जिसने देश की संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। ऐसे व्यक्ति की तस्वीर किसी सार्वजनिक स्थल, खासकर रेलवे स्टेशन जैसी जगह पर नहीं होनी चाहिए।

प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ऐसी आपत्तिजनक तस्वीरों को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में इस तरह की किसी भी कला या चित्र को सार्वजनिक स्थलों पर लगाने से पहले सतर्कता बरती जाए।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

रेलवे विभाग की सफाई

रेलवे विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, स्टेशन की दीवारों को सजाने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक चित्र बनाए गए थे, जिनमें औरंगजेब की तस्वीर भी शामिल थी। अब विवाद को देखते हुए उन चित्रों की समीक्षा की जा रही है।

असम की धमाकेदार खबर: कॉटन यूनिवर्सिटी को मिला 14 करोड़ का रिसर्च ग्रांट – JNU के साथ होगा ये बड़ा काम!..यह भी पढ़े

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'