बिहार में हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक: खड़गे के घर जुटे बड़े नेता, पार्टी बोली—2 हफ्तों में गड़बड़ी के सबूत पेश करेंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बिहार: विधानसभा चुनाव में भारी पराजय के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में पहली बड़ी समीक्षा बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अजय माकन भी शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने चुनाव परिणामों पर विस्तृत चर्चा की, कमियों की पहचान की और आगे की रणनीति के लिए सुझाव दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस बात की समीक्षा कर रही है कि बिहार में उसे इतनी बड़ी हार क्यों झेलनी पड़ी।


कांग्रेस का आरोप—चुनाव में गड़बड़ी हुई, दो सप्ताह में पेश होंगे सबूत

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि बिहार चुनाव प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताएँ हुईं।
केसी वेणुगोपाल ने कहा—
“हमारे पास कई सबूत हैं, जिन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। दो सप्ताह में देश के सामने रखेंगे।”

कांग्रेस इस बार 60 सीटों पर लड़ी और सिर्फ 6 सीटें जीत पाई। वोट शेयर भी घटकर 8.71% रह गया। साल 2020 में पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें हासिल की थीं और 9.6% वोट प्राप्त किए थे।


अजय माकन बोले—“कई स्तरों पर गड़बड़ी, ऐसे नतीजे असामान्य”

बैठक के बाद अजय माकन ने चुनाव नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा—

“चुनाव प्रक्रिया को लेकर शुरू से सवाल थे। बीजेपी का इतना बड़ा स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व है। कार्यकर्ताओं से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई जगह अनियमितताएँ हुईं।”

उन्होंने बताया कि महागठबंधन के अन्य दल भी इस हार को “अप्रत्याशित” मानते हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।


महागठबंधन की हार के प्रमुख कारण

1. CM फेस और सीट बंटवारे पर शुरू से असहमति

महागठबंधन पूरे चुनाव में एकमत नहीं दिखा। तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर पहले कांग्रेस और RJD में असहमति रही। बाद में कांग्रेस मान भी गई, लेकिन तब तक गठबंधन में मतभेद का संदेश जनता तक पहुँच चुका था।

2. अंतिम समय तक टिकट बंटवारे में खींचतान

पहले चरण के नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन तक सीट शेयरिंग पर विवाद चलता रहा।
RJD 146, कांग्रेस 59, VIP 13, CPI-ML 20, CPI 7, CPM 4 और IIP 2 सीटों पर चुनाव लड़ी।
241 सीटों पर महागठबंधन के 250 उम्मीदवार मैदान में थे।

कई जगह अलग-अलग दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के सामने उतर गए, जिससे वोट बंट गया।


9 सीटों पर महागठबंधन ने खुद ही अपने वोट काटे — सभी जगह हार

जहाँ गठबंधन की पार्टियों ने एक-दूसरे के सामने उम्मीदवार उतारे, वहां वे सभी सीटें हार गए। कुछ उदाहरण—

  1. बछवाड़ा (बेगूसराय)
    • कांग्रेस: शिवप्रकाश
    • CPI: अवधेश कुमार राय
    • BJP के सुरेंद्र मेहता 15,593 वोट से जीते
    • कांग्रेस+सीपीआई के संयुक्त वोट BJP से अधिक थे
  2. बिहार शरीफ (नालंदा)
    • कांग्रेस: उमैर खां
    • CPI: शिवकुमार
    • BJP के डॉ. सुनील कुमार ने 29,168 वोट से जीत दर्ज की
  3. राजापाकर (वैशाली)
    • कांग्रेस: प्रतिमा
    • CPI: मोहित पासवान
    • JDU के महेंद्र राम 48,189 वोट से जीते
  4. वैशाली सीट
    • कांग्रेस: संजीव कुमार
    • RJD: अजय कुशवाहा
    • JDU के सिद्धार्थ पटेल 32,590 वोट से जीते
  5. सिकंदरा (जमुई)
    • RJD: उदय नारायण चौधरी
    • कांग्रेस: विनोद चौधरी
    • HAM के प्रफुल्ल मांझी 23,907 वोट से जीते
  6. कहलगांव (भागलपुर)
    • RJD: रजनीश भारती
    • कांग्रेस: प्रवीण कुशवाहा
    • JDU के शुभानंद मुकेश 50,112 वोट से विजयी
  7. सुल्तानगंज
    • कांग्रेस: ललन कुमार यादव
    • RJD: चंदन कुमार सिंह
    • JDU के ललित नारायण मंडल 31,136 वोट से जीते
  8. करगहर (रोहतास)
    • कांग्रेस: संतोष मिश्रा
    • CPI-ML: महेंद्र साहू
    • JDU के वशिष्ठ सिंह 35,365 वोट से विजयी
  9. चैनपुर (कैमूर)
    • RJD: ब्रजकिशोर बिंद
    • VIP: बलगोविंद बिंद
    • JDU के जमा खान 8,362 वोट से जीते
- Advertisement -
Ad imageAd image

Balod में एनएच-30 पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली का मामला

Report by: Rajesh Sahu Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद अगर आप नेशनल हाईवे-30

Balod Road Accident: बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक

Balrampur में अफीम खेती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Report by: Sunil Thakur Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने अवैध अफीम

Raipur Assembly Gherao: रायपुर में विधानसभा घेराव से पहले सख्त सुरक्षा, कई जगह बैरिकेडिंग

Raipur Assembly Gherao: कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी

Kurukshetra में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेश्वर मोहल्ला

Durg Communal Tension: दुर्ग के गफ्फार मोहल्ले में साम्प्रदायिक तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च

Durg Communal Tension: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ले में सोमवार

Divyanka Tripathi और विवेक दहिया बनने जा रहे हैं माता-पिता, जल्द होगी बेबी शावर

Divyanka Tripathi: टेलीविजन की चर्चित जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द

US strikes Iranian ships: ट्रंप का दावा, ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग खत्म, माइन-लेइंग जहाज नष्ट

US strikes Iranian ships: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान

PAK- AFG War: पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर किया हमला , 400 से अधिक की मौत

PAK- AFG War: सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में

CM डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के

Ujjain को राज्यपाल पटेल और CM डॉ. यादव देंगे विकास की सौगात, कई विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन

Ujjain: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17

Bhopal: MP में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1116 जगह छापे, 1825 सिलेंडर जब्त

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. छत्तीसगढ़ में मौसम का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. घरेलू सिलेंडर की

Shivratri: आज मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Shivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी

Horoscope: 17-03-26

Horoscope: ग्रहों की चाल के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड