,

गोरक्षपीठाधीश्वर CM Yogi ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, राज्य की खुशहाली की कामना

CM Yogi

Report by: Vandana Rawat

CM Yogi: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया।

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

CM Yogi: जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम जाना, फिर कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के उचित निराकरण पर जोर दें और सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित भी कराएं।

read also: Lucknow यूपी में तेल-गैस की किल्लत पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘स्ट्राइक’

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…