,

CM Yogi Adityanath: 2017 से पहले पोषाहार सप्लाई में शराब माफिया के दखल का आरोप, सीएम योगी बोले- तीन महीने तक नहीं पहुंचता था राशन

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों तक पोषाहार पहुंचाने की व्यवस्था में शराब माफिया से जुड़े लोगों का दखल था। उन्होंने कहा कि कई बार तीन-तीन महीने तक केंद्रों पर राशन नहीं पहुंचता था और इसका खामियाजा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भुगतना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार ने पोषाहार वितरण व्यवस्था में बदलाव कर इसे अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। अब आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण के साथ-साथ बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का मजबूत आधार बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना’ की सोच पर आगे बढ़ रहा यूपी

CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी ने पोषण माह की शुरुआत करते हुए रामराज्य की अवधारणा का उल्लेख किया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की पंक्तियों ‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जहां कोई व्यक्ति गरीब, दुखी, कमजोर या दीन-हीन न रहे।

उन्होंने कहा कि बच्चों का पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा सीधे देश के भविष्य से जुड़ी है। स्वस्थ और सक्षम बच्चा आगे चलकर कुशल युवा बनेगा और यही युवा आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा।

CM Yogi Adityanath वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छोटे बच्चों को दुलारा और उनका अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद करने के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर आधारित लघु फिल्म भी देखी।

साढ़े नौ साल में 70 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प

CM Yogi Adityanath सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के अनेक आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर हालत में थे। कई जगह बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय और गर्म भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद व्यवस्था की समीक्षा में पोषाहार की सप्लाई को लेकर भी गंभीर खामियां सामने आईं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उस समय पोषाहार आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े एक व्यक्ति के शराब माफिया से संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पोषाहार की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए गए और सप्लाई सिस्टम में बदलाव किया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है। नए मॉडल केंद्रों में बच्चों के अनुकूल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें बाउंड्रीवॉल, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पोषण वाटिका और एलईडी स्क्रीन जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है।

1.90 लाख केंद्रों से 1.56 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच रही पोषण सेवाएं

CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 1.90 लाख आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं और 897 बाल विकास परियोजनाओं के जरिए सेवाएं दी जा रही हैं। उनके अनुसार, हर महीने लगभग 1.56 करोड़ लाभार्थियों तक पोषण सेवाएं पहुंच रही हैं। करीब 35.46 लाख बच्चों को हॉट-कुक्ड मील दिया जा रहा है, जबकि लगभग 46 लाख बच्चों के वजन, स्टंटिंग और स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस साल राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ रखी गई है। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी सरकार के साथ कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों और स्थानीय नागरिकों की भी होगी।

योगी ने बताया कि टेक-होम राशन की व्यवस्था को तकनीक से जोड़ा गया है। प्रदेश में 204 टीएचआर प्लांट संचालित हैं और इनसे 20 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। पोषाहार की आपूर्ति में जीपीएस ट्रैकिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग और पैकेट पर क्यूआर कोड जैसी व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read this: Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस

Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

Report by: Vandana Rawat Ayodhya: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन