CM सैनी ने किया शेफाली वर्मा का सम्मान: हरियाणा की लाडली को मिला ₹1.5 करोड़ और ग्रेड A सर्टिफिकेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Saini felicitates Shefali Verma: Haryana's darling receives ₹1.5 crore and Grade A certificate

by: vijay nandan

चंडीगढ़: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा का आज राज्य सरकार की ओर से भव्य सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में शेफाली से मुलाकात कर उन्हें इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने शेफाली को ₹1.50 करोड़ की राशि और ग्रेड A ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि “शेफाली ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वह देशभर की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और जज़्बा हर खिलाड़ी के लिए मिसाल है।” हरियाणा की धरती ने पहले भी कई खिलाड़ियों को विश्व पटल पर पहचान दिलाई है, और अब शेफाली वर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर प्रदेश का परचम लहराया है।

लोककथा की तर्ज पर सीएम ने कहा कि

“खेल-खिलाड़ी हरियाणै के, दुनिया म्ह धूम मचाई,
बेटी म्हारी सबतै न्यारी, जीत वर्ल्डकप ल्याई।”

शेफाली की इस उपलब्धि ने साबित किया है कि हरियाणा की बेटियाँ न सिर्फ मैदान में जुझारू हैं, बल्कि दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने में भी सबसे आगे हैं।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने