उज्जैन: CM डॉ. यादव ने 70 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav blessed 70 couples in Ujjain

कहा यह सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

रिपोर्टर- विशाल दुबे, by: vijay nandan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देर रात उज्जैन पहुंचे सीएम ने आज परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुभकामना दी उज्जैन के दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 70 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने सामूहिक विवाह को सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह आयोजन समाज में मितव्ययिता को बढ़ावा देता है, जिससे वैवाहिक खर्चों का बोझ कम होता है।

बता दे कि सामूहिक विवाह में प्रत्येक वधू को 49,000 रुपये और आयोजक निकाय को प्रति कन्या 6,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह को आसान बनाकर माता-पिता की चिंताओं को कम कर रही है।
मध्यप्रदेश का मॉडल देशभर में सराहा जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह/निकाह, उज्जवला, संबल और आजीविका मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के बजट में नारी कल्याण के लिए 27,147 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश में 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से 62 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ड्रोन दीदी पहल ने महिलाओं को नई पहचान दी है।

सीएम यादव ने कहा, “सामूहिक विवाह समाज में समरसता और अपनत्व की भावना को बढ़ाते हैं। यह योजना बेटियों के जन्म को उत्सव में बदल रही है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, जनपद अध्यक्ष भंवरबाई, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल