,

रायपुर में ईसाई समुदाय का प्रदर्शन: सरस्वती नगर थाने का घेराव

Christian community protests in Raipur: Saraswati Nagar police station surrounded

रायपुर। राजधानी में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने सरस्वती नगर थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हाल ही में प्रार्थना स्थल बंद कराए जाने के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया।

कुकुरबेड़ा विवाद के बाद बंद हुई प्रार्थना सभा

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के कुकुरबेड़ा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले प्रार्थना स्थल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रशासन ने वहां की प्रार्थना सभा बंद करा दी थी। इसी निर्णय के विरोध में आज समुदाय के लोग सरस्वती नगर थाने पहुंच गए।

थाने के बाहर हुई प्रार्थना

विरोध जताने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने थाने के बाहर ही यीशु की आराधना शुरू कर दी। समुदाय के नेताओं का कहना है कि धार्मिक स्थल बंद कराना उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि प्रार्थना सभा को दोबारा शुरू किया जाए।

पुलिस रही अलर्ट

थाने के बाहर अचानक बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने लोगों से संवाद करने की कोशिश की।

धार्मिक स्वतंत्रता पर उठे सवाल

यह मामला अब धार्मिक स्वतंत्रता और आस्था के अधिकार से जुड़ गया है। समुदाय का कहना है कि उन्हें संविधान के तहत अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है, ऐसे में प्रार्थना स्थल बंद कराना उचित नहीं है।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP