Isa Ahmad
Chirmiri Protest: बुनियादी समस्याओं के समाधान न होने पर जनता में आक्रोश
Chirmiri Protest: एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पेयजल, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नगर निगम की कथित लापरवाही के खिलाफ अब जनता और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर आवाज उठाने की तैयारी में हैं।
Chirmiri Protest: 7 मई को सत्याग्रह और बड़े आंदोलन की तैयारी
कांग्रेस पार्टी के चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में आम सभा, धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। 7 मई को “चिरमिरी न्याय सत्याग्रह” के तहत व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में 10 प्रमुख बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन चिरमिरी के अधिकार और विकास के लिए निर्णायक कदम साबित होगा।
यह आंदोलन न केवल स्थानीय समस्याओं को उजागर करेगा, बल्कि प्रशासन को जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूर भी करेगा। चिरमिरी की जनता अब अपने हक के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।




