Tamil Nadu Election Result 2026: रुझानों में बड़ा उलटफेर, विजय की पार्टी सबसे आगे, डीएमके तीसरे नंबर पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/tamil-nadu-election-result-2026/

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 234 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। 200 से अधिक सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और शुरुआती आंकड़ों में ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। ईवीएम वोटों की गिनती के साथ तस्वीर तेजी से बदल रही है, जिसमें सत्तारूढ़ डीएमके पिछड़ती नजर आ रही है।

Tamil Nadu Election Result 2026: टीवीके की आंधी, विजय की पार्टी सबसे आगे

तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) ने दिया है। रुझानों में उनकी पार्टी 85 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नई पार्टी होने के बावजूद टीवीके का यह प्रदर्शन राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Tamil Nadu Election Result 2026: तीसरे नंबर पर खिसकी डीएमके

मुख्यमंत्री M. K. Stalin की पार्टी डीएमके को इस बार बड़ा झटका लगता दिख रहा है। 200 से अधिक सीटों के रुझानों में डीएमके केवल 54 सीटों पर आगे है और तीसरे नंबर की पार्टी बनती नजर आ रही है। यह परिणाम डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Tamil Nadu Election Result 2026: दूसरे नंबर पर एआईएडीएमके

वहीं, AIADMK ने भी रुझानों में मजबूत वापसी की है। पार्टी 67 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। एआईएडीएमके का गठबंधन Bharatiya Janata Party के साथ है, जिससे उसे अतिरिक्त राजनीतिक मजबूती मिलती दिख रही है।

Tamil Nadu Election Result 2026: सत्ता के समीकरण बदले, ‘किंगमेकर’ की भूमिका में विजय

रुझानों के अनुसार, तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है और टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। ऐसे में Vijay अन्य दलों के समर्थन से सरकार बना सकते हैं।

Tamil Nadu Election Result 2026: चुनाव से पहले मंदिरों में पहुंचे थे विजय

चुनाव परिणाम से पहले विजय लगातार मंदिरों में दर्शन करते नजर आए थे और उन्होंने अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश की थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की थीं, जिनमें महिलाओं को शादी के समय 8 ग्राम सोना देने का वादा खास चर्चा में रहा।

Tamil Nadu Election Result 2026: एग्जिट पोल से उलट नजर आ रहे रुझान

एग्जिट पोल में मुकाबला करीबी बताया गया था, लेकिन शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। डीएमके के सत्ता से बाहर होने के संकेत और विजय की पार्टी का उभार इस चुनाव को ऐतिहासिक बना रहा है।

read also: Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस को बढ़त, LDF पीछे, BJP भी खोल रही खाता

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा