अवैध कबाड़ कारोबार पर चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chirmiri police takes major action against illegal scrap business

संवाददाता: अविनाश चंद्र

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले की कोयलांचल नगरी चिरमिरी में अवैध कबाड़ कारोबार एक बार फिर से पनपता नजर आ रहा है। कबाड़ माफिया सक्रिय होकर इलाके में अपने कारोबार को फैला रहे हैं। वहीं, चिरमिरी पुलिस ने इन पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस का शिकंजा, 2 टन से अधिक कबाड़ बरामद

चिरमिरी थाना प्रभारी आर.एन. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर दो टन से अधिक अवैध कबाड़ और एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। बरामद कबाड़ की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि पिकअप वाहन की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।

कबाड़ माफिया हो गए हैं एकजुट

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में पहले अलग-अलग गुटों में बंटे कबाड़ी अब एकजुट हो गए हैं, जिससे पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। संगठित ढंग से यह गिरोह क्षेत्र में अवैध कबाड़ इकट्ठा कर उसका व्यापार कर रहे हैं।

पुलिस की सतर्कता से टूटी कमर

चिरमिरी पुलिस की इस कार्रवाई ने कबाड़ माफिया की कमर तोड़ दी है। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए यह कार्रवाई की, जिससे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना संभव हो पाया है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने जब्त माल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि कबाड़ कहां से लाया गया था, और इसे किसे बेचा जाना था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और