चीन की नई चाल: कोरोना के बाद अब “कृषि आतंकवाद”?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
china-fhb-fungus-sazish

अमेरिका में चीन के दो नागरिक पकड़े गए, भारत को सतर्क रहने की जरूरत

by: vijay nandan

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी फैलाने के बाद अब चीन एक और गंभीर साजिश में फंसता नज़र आ रहा है। इस बार मामला जुड़ा है कृषि आतंकवाद से – यानी एक ऐसा जैविक हमला जो सीधे-सीधे हमारे खाने की थाली पर वार करता है।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अमेरिका में खतरनाक फंगस “Fusarium Head Blight” (FHB) की तस्करी कर रहे थे। इसे गेहूं, मक्का और चावल जैसी प्रमुख फसलों के लिए जानलेवा माना जाता है।


कौन हैं ये आरोपी?

FBI ने जिन दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है, उनके नाम हैं:

  • युनकिंग जियान (33)
  • जुनयोंग लियू (34)

इन दोनों पर आरोप है कि वे न सिर्फ जैविक खतरा अमेरिका में लाने की साजिश रच रहे थे, बल्कि वीजा धोखाधड़ी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से गहरे संबंध भी उनके खिलाफ मामले को गंभीर बना रहे हैं।


FHB फंगस: सिर्फ फसलों के लिए नहीं, इंसानों के लिए भी जानलेवा

यह कोई आम फंगस नहीं है। FHB एक ऐसा माइकोटॉक्सिन पैदा करता है जो:

  • गेहूं, जौ, मक्का और चावल जैसी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है।
  • इससे अनाज खाने लायक नहीं रहता – यह खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा है।
  • इंसानों में उल्टी, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • जानवरों में प्रजनन संबंधी विकार हो सकते हैं।

अनुमान है कि इस फंगस के कारण हर साल दुनिया भर में $10 अरब डॉलर की फसलें बर्बाद होती हैं।


साजिश कैसे हुई उजागर?

FBI की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:

  • जियान ने इस फंगस को मिशिगन यूनिवर्सिटी की लैब में रिसर्च के बहाने रखा था।
  • लियू ने इसे जुलाई 2024 में डेट्रॉइट एयरपोर्ट के जरिए अमेरिका लाने की कोशिश की।
  • जांच में ये भी सामने आया कि उन्हें CCP और चीनी सरकार से आर्थिक मदद मिल रही थी।

FBI के डायरेक्टर कश पटेल और अमेरिकी अटॉर्नी जेरोम गोर्गोन जूनियर ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा” बताया है।


क्या भारत को भी सतर्क हो जाना चाहिए?

इस घटना ने भारतीय सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कई यूज़र्स और विशेषज्ञों का मानना है कि:

“अगर चीन अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के खिलाफ ऐसी जैविक साजिश रच सकता है, तो भारत को भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।”

भारत जैसे कृषि-प्रधान देश के लिए यह चेतावनी है – एक छोटी सी जैविक चूक करोड़ों लोगों की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।


अब चुप रहने का वक्त नहीं

कोरोना के बाद चीन की यह “कृषि आतंकवाद” वाली साजिश बताती है कि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि बीज, फसल और फंगस के जरिए भी लड़े जाएंगे।
भारत को अब बायो-सिक्योरिटी, सीमा सुरक्षा, और कृषि निगरानी पर पहले से कहीं ज़्यादा गंभीरता से काम करना होगा।


- Advertisement -
Ad imageAd image

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर

US-Iran Talks: 2 दिन में इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका- ईरान की दूसरी वार्ता, ट्रंप ने दिए संकेत

US-Iran Talks: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार

Modi-Trump Call: होर्मुज जलडमरूमध्य पर की चर्चा, ऊर्जा सेक्टर में भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील के मिले संकेत

Modi-Trump Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Dr Ambedkar और RSS संबंधों पर भोपाल में विशेष व्याख्यान, सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Dr Ambedkar: भोपाल में विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. वेदांता पावर प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal