Kedarnath Yatra Rescue Operation : केदारनाथ से लौटते समय घोड़े से गिरा यात्री
Kedarnath Yatra Rescue Operation : रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे एक यात्री के घोड़े से गिरकर घायल होने की सूचना पर आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और यात्री को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।घटना की जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरीकुंड द्वारा दी गई। बताया गया कि केदारनाथ से गौरीकुंड की ओर आते समय पैदल मार्ग पर छोड़ी नामक स्थान के पास राजस्थान निवासी यात्री चम्पा लाल (उम्र 53 वर्ष) घोड़े से गिर गए, जिससे वह घायल हो गए।

Kedarnath Yatra Rescue Operation : DDRF और YMF टीम ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही DDRF और YMF टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल यात्री को प्राथमिक सहायता देते हुए स्ट्रेचर की मदद से कठिन पैदल मार्ग पार कराया और उन्हें गौरीकुंड अस्पताल तक पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोनप्रयाग रेफर कर दिया।
Kedarnath Yatra Rescue Operation : 108 एंबुलेंस से सोनप्रयाग भेजा गया घायल यात्री
गौरीकुंड से घायल यात्री को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भेजा गया, जहां आगे का उपचार किया जा रहा है।
Kedarnath Yatra Rescue Operation : यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं टीमें
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन दल लगातार तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेस्क्यू टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
read more : Stress Management : खान-पान की गलत आदतों से बढ़ सकता है तनाव

