,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदाकाल गुजरात-भोपाल कार्यक्रम में पधारे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल का किया स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister Dr. Yadav welcomed Gujarat Chief Minister Shri Patel who came to attend Sadakal Gujarat-Bhopal program

नर्मदा मैया ने किया है दोनों राज्यों को समृद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी के आगमन पर उनका पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल और गृह मंत्री श्री संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा मैया ने मध्यप्रदेश और गुजरात को समद्ध बनाने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में अनेक नगरों में बड़ी संख्या में गुजराती बंधु निवास करते हैं। गुजरात के साथ ही मध्यप्रदेश से भी अन्य देशों तक जाकर गुजराती समाज के उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने परिश्रम से स्थान बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत से भाव-विभोर होकर कहा कि उन्हें यहां आकर आत्मीयता का अहसास हुआ है। गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच परस्पर सहयोग की सुदृढ़ परम्परा है। “सदाकाल गुजरात-भोपाल” के माध्यम से इन संबंधों में नया आयाम जुड़ रहा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल “सदाकाल गुजरात-भोपाल” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पधारे हैं। गुजरात और मध्यप्रदेश के संबंधों में एक नया आयाम सदाकाल गुजरात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ रहा है। गुजरात से बाहर बसने वाले गुजरातियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए सदाकाल गुजरात-भोपाल का कार्यक्रम किया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही गुजराती व्यंजनों का उत्सव भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर गुजरात के अनेक मंदिरों के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था भी रविंद्र भवन भोपाल में की गई। गुजरात सरकार ने गुजरात स्टेट नॉन रेजिडेंट गुजराती फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

स्टेट हैंगर परिसर में किया पौधरोपण, गुजराती समाज ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर गुजराती समाज भोपाल के श्री संजय पटेल, श्री हर्षद, श्रीमती प्रिया पाटीदार, श्री चेतन पटेल, रेनका मेहता और अन्य पदाधिकारियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल से सौजन्य भेंट की। गुजरात के मुख्यमंत्री से श्री राहुल कोठारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी भेंट कर उनका स्वागत किया।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)