Chhindwara: शासकीय प्राथमिक शाला निर्भयपुर में शिक्षिका की मनमानी, बच्चों की पढ़ाई संकट में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhindwara

Report by: Rakesh Chandwanshi

Chhindwara: छिंदवाड़ा के अतरिया संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला निर्भयपुर में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माया परतेती केवल दो घंटे स्कूल में रहती हैं और बाकी समय स्कूल की कमान अतिथि शिक्षक के भरोसे छोड़ देती हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीण एवं अभिभावक प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chhindwara: महज दो घंटे की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका माया परतेती अपनी सुविधा अनुसार स्कूल आती और जाती हैं। उनका निर्धारित समय सुबह 11 बजे स्कूल आना और दोपहर 1 बजे स्कूल छोड़ना बन गया है। इस बीच स्कूल की पूरी कमान केवल एक अतिथि शिक्षक के भरोसे छोड़ दी जाती है। सवाल यह उठता है कि क्या केवल दो घंटे की उपस्थिति से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाना संभव है।

Chhindwara: अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा है। अतरिया संकुल प्राचार्य की कार्यप्रणाली भी अब सवालों के घेरे में है। शिकायतों के बावजूद शिक्षिका पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Chhindwara: ग्रामीणों की जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी शिक्षिका के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूल की व्यवस्था में सुधार हो सके।

read also: Hindu Muslim Clash: जबलपुर सिहोरा में मंदिर-मस्जिद विवाद, हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच पथराव, 15 उपद्रवी हिरासत में

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: