Report: Vandna Rawat
UP Shikshamitra Honorarium उत्तर प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर माह के मानदेय के लिए कुल 460.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। दोनों महीनों के लिए 230.11-230.11 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
UP Shikshamitra Honorarium सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद करीब 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़ी हुई दर से मानदेय मिलने का लाभ मिलेगा।
दोनों महीनों के भुगतान के लिए जनपदवार धनराशि आवंटित
UP Shikshamitra Honorarium सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए निर्धारित कुल 460.23 करोड़ रुपये की राशि का संबंधित जनपदों के अनुसार आवंटन किया गया है। जिलों को आवंटित धनराशि के आधार पर शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्र इस व्यवस्था के दायरे में हैं। बढ़ी हुई दर पर मानदेय भुगतान के लिए अब जनपद स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मानदेय में 80 प्रतिशत की हुई वृद्धि
UP Shikshamitra Honorarium शिक्षामित्रों के मानदेय में 8 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद यह राशि 10 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है। यानी मानदेय में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार के अनुसार इससे शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि बढ़े हुए मानदेय के साथ सितंबर और अक्टूबर के लिए 460.23 करोड़ रुपये जारी होना शिक्षामित्रों के आर्थिक हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि बढ़े मानदेय से शिक्षामित्रों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे विद्यालयों में विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने में योगदान दे सकेंगे।
Read this: MPPSC Exam : युवाओं के लिए CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा


