,

Hindu Muslim Clash: जबलपुर सिहोरा में मंदिर-मस्जिद विवाद, हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच पथराव, 15 उपद्रवी हिरासत में

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hindu Muslim Clash

Report by: Somnath Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Hindu Muslim Clash: जबलपुर के सिहोरा इलाके में हालात तब बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने ग्रिल तोड़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद कई लोग इकट्ठा हुए और मंदिर पर पथराव किया। थोड़े समय में दर्जनों उपद्रवी हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर आ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Hindu Muslim Clash: विवाद की वजह लाउडस्पीकर का तेज आवाज

जानकारी के अनुसार विवाद का कारण मंदिर में आरती के दौरान बज रहे स्पीकर की तेज आवाज थी। विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने आवाज पर एतराज जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।

Hindu Muslim Clash: मंदिर और मस्जिद के आमने-सामने होने से बढ़ा तनाव

Hindu Muslim Clash

यह घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5, आजाद चौक की है। इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने विशेष समुदाय की मदीना मस्जिद (अहले सुन्नत) स्थित है। मंदिर और मस्जिद के आमने-सामने होने की वजह से दोनों पक्षों के टकराव की संभावना हमेशा बनी रहती है। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही इलाके में पहले से ही तनाव था।

Hindu Muslim Clash: पुलिस और प्रशासन ने तुरंत संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, जिले के कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लाए।

Hindu Muslim Clash: 15 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों की पहचान की है। इनमें से 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा उपद्रवियों की गाड़ियों को जब्त कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

राघवेंद्र सिंह, जबलपुर कलेक्टर ने कहा, “हमने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया है। कानून और शांति बहाल करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।” वहीं, सम्पत उपाध्याय, एसपी जबलपुर, “उपद्रवियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है।”

read also: MP: Top 10

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस